चम्बा रुमाल और चम्बा चप्पल का विशेष आवरण लॉन्च

         चम्बा रुमाल और चम्बा 
          चप्पल का  विशेष आवरण लॉन्च 

*         चम्बा रुमाल और चप्पल को जियोग्राफीकल 
           इंडिकेशन टैग मिलना गर्व की बात: विधायक 
           पवन नैयर 

*          चम्बा रुमाल और चप्पल के विशेष आवरण से 
           और बढ़ेगी ख्याति 

*         प्रदेश सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपए से भलेई  में 
           निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र को जल्द शुरू                   किया जा रहा है।


*          चम्बा रुमाल और चप्पल के अलावा सलूणी का  मक्का और चम्बा दससावतरी थाल को भी 
 जियोग्राफीकल इंडिकेशन टैग मिलना  संभावित है। 





                      भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में विधायक पवन नैयर,मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश मीरा रंजन शेरिंग व उपायुक्त   डीसी राणा की मौजूदगी में चंबा रुमाल और चप्पल के विशेष आवरण को बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  लॉन्च किया गया । 
                   उललेखनीय है कि  डाक विभाग द्वारा जियोग्राफीकल इंडिकेशन टैग वाले उत्पादों पर विशेष आवरण जारी करने की श्रृंखला आरंभ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलित व राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया ।
                     कार्यक्रम में  विधायक पवन नैयर ने  कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के विशेष 8 उत्पादों को जियोग्राफीकल इंडिकेशन टैग प्राप्त है ।
           जिसमें जिला चम्बा को दो जीआई टैग चम्बा रुमाल और चप्पल को प्राप्त हैं। जो समस्त जिला वासियों के लिए गर्व की बात है। 

                  उन्होंने यह भी कहा कि जीआई टैग एक प्रतीक है, जो किसी वास्तुकला,उत्पाद आदि को एक निर्दिष्ट स्थान से जोड़ती है और उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के साथ उस उत्पाद की गुणवत्ता एवं विशेषता को भी बताता है।

             कार्यक्रम में  मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल परिमंडल मीरा रंजन शेरिंग ने कहा कि चम्बा रुमाल और चप्पल के इस विशेष आवरण के अनावरण से इन कलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  ख्याति बढ़ेगी और उत्पादों के व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों को लाभ पहुंचेगा।

               कार्यक्रम में  उपायुक्त चम्बा डीसी राणा ने कहा कि चुंकि चम्बा रुमाल और चप्पल जीआई टैग प्राप्ति के पश्चात ये उत्पाद  विश्व ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। 

         इन उत्पादों की बिक्री में वृद्धि और विभिन्न डिजाइनों के साथ इन्हें और अधिक आकर्षित बनाने की जरूरत है। चम्बा रुमाल और चप्पल के अलावा सलूणी का मक्का और चम्बा दससावतरी थाल को भी जियोग्राफीकल इंडिकेशन टैग मिलना संभावित है। 

             उन्होंने यह भी कहा कि चम्बा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी जिला के विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देने पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जिसके लिए जिला में उपमंडलीय स्तर पर आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपए से भलेई  में निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र को जल्द शुरू किया जा रहा है।

              इस मौके चम्बा रुमाल  के शिल्पकार अंजली वकील व चम्बा  चप्पल के शिल्पकार शिवकरण चंद्रा को  भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।

                कार्यक्रम के दौरान विधायक पवन नैयर,मीरा रंजन शेरिंग मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश, उपायुक्त  डीसी राणा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित पदम श्री अवार्ड से अलंकृत ललिता वकील को पद्मश्री सम्मान मिलने पर  उन्हें बधाई दी। 
इस दौरान पद्मश्री ललिता वकील ने चम्बा रुमाल के प्राचीनतम इतिहास और इससे जुड़ी विभिन्न कलाओं से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के साथ अनुभव  भी साझा किए। 

       कार्यक्रम में चम्बा चप्पल के शिल्पकार शिवकरण चंद्रा ने भी अपने विचार रखें ।
अधीक्षक डाक विभाग चम्बा तिलक राज ने समस्त अतिथियों को शाॅल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

          इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैयर, एडीएम चम्बा अमित मेहरा,सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा रामप्रसाद शर्मा, सहायक अधीक्षक डाकघर चम्बा राजीव गुरुंग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चम्बा जिला के दूरदराज के इलाकों में ड्रोन से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी - उपायुक्त

सोलंगनाला की स्की ढ़लानों पर कजाकिस्तान से प्रशिक्षण ले कर लाहुल की भुवनेश्वरी ठाकुर मनवाएगी प्रतिभा का लोहा,,,,,,,

कोई भी बच नहीं सकता