इस कड़ी ठंडी सुबह में एक नवजात शिशु को अपने सीने से अलग कर के कोई उसे बेसहारा किसी अनजान के आंगन में छोड़कर चला जाता है।.....
* सनसनी...... अब यहां हुई मानवता शर्मासार,
बस अड्डे के पास , टब में मिला नवजात शिशु ।
* एक नवजात शिशु को अपने सीने से अलग कर के
कोई उसे बेसहारा किसी अनजान के आंगन में
छोड़कर चला जाता है।
* यहां न केवल मां की ममता को ही दाग लगता है
अपितु मानवता भी शर्मशार हो जाती है।
* बच्ची को तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया
और जहां उसे दाखिल करवा दिया गया है!
* कोई अनजान व्यक्ति नए बस स्टैंड के साथ लगते
घर के बाहर छोड़ गया था!
*
एक ओर जहां प्रदेश में चल रहे ठंड के प्रकोप के चलते समूचा जन जीवन सिमट सा गया है।
भोर और सांझ में शरीर के रक्त को जमा देने वाली बर्फीली शीत हवाओं से हर इंसान निजात पाने के लिए भारी भरकम गर्म वस्त्रों का सहारा लिए बैठा है।
एक और जहां इन दिनों लोग अपने मवेशियों यहां तक की कुत्ते बिल्लियों को भी गरम रखने के लिए व्यवस्थाएं करते हैं।
वहीं निर्दयता की प्रकाष्ठा देखिए कि इस कड़ी ठंडी सुबह में एक नवजात शिशु को अपने सीने से अलग कर के कोई उसे बेसहारा किसी अनजान के आंगन में छोड़कर चला जाता है।
यहां न केवल मां की ममता को ही दाग लगता है अपितु मानवता भी शर्मशार हो जाती है। ऐसी ही घटना आज सुबह डेखनें को मिली है
चम्बा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सामने आई है ।
चम्बा नया बस स्टैंड के पास किसी के घर के बाहर टब में एक नवजात शिशु को छोड़ गये थे ।
कल तड़के सुबह 6:00 बजे पुलिस व चाइल्डलाइन को सूचना मिली कि नए बस स्टैंड के साथ लगते घर के बाहर एक नवजात शिशु को प्लास्टिक के टब में छोड़कर कोई चला गया है!
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल गैस लाल की अगुवाई में पुलिस टीम व चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे तो पाया कि नवजात शिशु एक बच्ची है!
जिसे कोई अनजान व्यक्ति नए बस स्टैंड के साथ लगते घर के बाहर छोड़ गया था!
बच्ची को तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया और जहां उसे दाखिल करवा दिया गया है!
लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है! अब आगे की कार्यवाही बाल कल्याण समिति चम्बा की अनुशंसा के आधार पर ही की जाएगी!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें