मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने साकार किया स्वाति गौतम का बचपन का सपना
समाज को श्रेष्ठ संस्कार विचार और विकास देने के लिए मातृशक्ति का सदैव ही अतुलनीयन योगदान रहा है । महिलाओं की सतर्क और निर्भीक क्षमताओं की सक्षमता का ही परिणाम है कि वे हमेशा समाज के बेहतर भविष्य के लिए न केवल अपनी प्रतिबद्धताओं को ही मूर्त रूप प्रदान करती हैं अपितु समाज की बहती विपरीत धारा को भी अपने सार्थक और प्रभावी प्रयासों से नियंत्रित करके सही दिशा की ओर बहने के लिए प्रेरित करने की भी पहल करती हैं ।
ऐसी ही पहल करने का साहस दिखलाया है चंबा जिला की स्वाति गौतम भारद्वाज ने , स्वाति गौतम को अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान से ही मन में चाह थी कि वह समाज के लिए कुछ ऐसा बेहतर कार्य कर गुजरे जो समाज की बेहतरी के साथ-साथ उसके लिए भी भविष्य की राहों को सार्थकता प्रदान कर सके ।
स्वाति गौतम की समाज के प्रति समर्पण की भावना विवाह उपरांत भी ज्यों की त्यों बनी रही अपने मायके सरोल से ससुराल हरदासपुर तक के उनके सफर में उन्हें एकाएक समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूर्ण करने का वे मार्ग नजर आया जिसकी वर्तमान समय में नितांत आवश्यकता थी। वह राह थी , नशे की ओर पग बढ़ा रहे युवाओं को इस दलदल में धंसने से बचाने की स्वाति गौतम ने तब अपने पति श्रीकांत भारद्वाज से इस संदर्भ में व्यापक चर्चा की निष्कर्ष यही निकला की युवा पीढ़ी को अगर नशे के अंधे कुएं से बचाना है तो उन्हें खेल व्ययाम, योगा इत्यादिगतिविधियों की ओर प्रोत्साहित व आकर्षित किया जाए । उन्हें उनके शरीररिक महत्व ,ज्ञान और लाभ से अवगत करवाया जाए।
स्वाति के मन की इस चाह को पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष के युवा युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है । योजना के अंतर्गत उद्यम में 40 लाख के निवेश पर संयंत्र अथवा मशीनरी के निवेश पर पात्र युवाओं को 25% तक उपदान का प्रावधान किया गया है जबकि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस निवेश पर 30% उपदान दिया जा रहा है ।3 वर्ष तक बैंक ब्याज पर 5% की छूट भी इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही है योजना के अंतर्गत निर्धारित 62 कार्यों में से स्वाति गौतम को अपना जिम्मआरंभ करना ही एक सबसे बेहतर विकल्प नजर आया, जो इनके समाज के प्रति सेवा भाव की प्रतिबद्धता को पूर्ण करने में सहायक हो सकता था ।तब उन्होंने उद्योग विभाग के साथ संपर्क साध कर अपना – बी स्टार फिटनेस – के नाम से करिया में जिम्म आरंभ किया ।
एक वर्ष पूर्व 15 लाख रुपए के निवेश के साथ आरंभ हुए इस जिम्म में आधुनिक उपकरण बेंच प्रेस , इंक लाइन बेंच प्रेस , केवल मशीन , लैड पूल्ल डाउन ,लेग एक्सटेंशन , लेग करलज, केवल रोइंग, केवल रोइंग, प्रीचर कर्ल , हाईपर एक्सटेंसन , ट्रेड मिलज, क्रास ट्रेनर,स्मिथ मशीन, इत्यादि के साथ प्रतिदिन एक सौ से एक सौ पचास तक युवक युवतियां, महिला पुरुष तथा बच्चे चार कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में विभिन्न एक्सरसाइज योगा , व्यायाम के माध्यम से न केवल अपने शरीर को ही मजबूत बना रहे हैं ,अपितु मानसिक ,अध्यात्मिक व बौद्धिक क्षमताओं का भी विकास कर रहे हैं ।
स्वाति गौतम का कथन है कि युवाओं को खेल अथवा व्यायाम योगा और जिन इत्यादि की गतिविधियों के साथ जोड़ने का सुखद परिणाम यह है कि वे मादक पदार्थों के नशे से विमुख होकर शरीर की मजबूती बलिष्ठता , सौंदर्य और मानसिक विकास के नशे की ओर लीन हो जाते हैं । जो आज के परिवेश में शुद्ध स्वस्थ समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है ।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना को युवाओं के लिए विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि , सरकार के प्रोत्साहन से न केवल विकास को गति देने के लिए नए उद्यम स्थापित हो रहे हैं बल्कि अब युवा अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं।
उन्होंने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर न केवल अपनी प्रतिबद्धताओं को ही अमली जामा पहना सकती हैं अपितु विकास के पथ पर अपनी सहागिता की सशक्त उपस्थिति दर्ज करवा सकती हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें