सोलंगनाला की स्की ढ़लानों पर कजाकिस्तान से प्रशिक्षण ले कर लाहुल की भुवनेश्वरी ठाकुर मनवाएगी प्रतिभा का लोहा,,,,,,,
* सोलंगनाला की स्की ढ़लानों पर कजाकिस्तान से प्रशिक्षण ले कर लाहुल की भुवनेश्वरी ठाकुर मनवाएगी प्रतिभा का लोहा,,,,,,,
* लाहुल के जिस्पा, त्रिलोकनाथ, सिस्सू रिज,
वरबोग स्की स्लोप सहित अन्य स्थलों में स्की खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसीत
सोलंग नाला में गत दिवस दो दिवसीय स्टेट स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 250 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
उक्त प्रतियोगिता में नेशनल व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्की और स्नो बोर्ड प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके खिलाड़ी भी विशेष तौर पर पहुंचे हुए हैं।
यही नहीं सोलंगनाला में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में विशेष तौर पर वे युवा खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं, जिन्होंने विदेशों में भी अनुभवी खिलाड़ियों से स्की और स्नो बोर्ड का प्रशिक्षण लिया है।
ऐसे में सोलंग नाला की स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता खासी रोचक होने वाली है। गुरुवार को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान से स्की और स्नो बोर्ड का वेसिक कोर्स करने व विशेष प्रशिक्षण ले भारत लौटी लाहुल की रहने वाली भुवनेश्वरी ठाकुर भी पहुंची।
भुवनेश्वरी ठाकुर प्रदेश के उन युवा खिलाडियों में से एक है, जो अपनी प्रतिभा का लोहा खेल के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी देश व विदेशो में मना चुकी हैं।
भुवनेश्वरी ठाकुर लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर की बेटी भी हैं। भुवनेश्वरी ठाकुर का कहना है कि गुरुवार को वे सोलंगनाला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर प्रतिभागी शिरकत करने के लिए पहुंची हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही स्की और स्नो बोर्ड को चलाने का शौक था। भुवनेश्वरी का कहना है कि उनके पिता रवि ठाकुर भी स्की के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और उन्हीं से प्रेरणा ले वे इस खेल में आगे बढ़ रही हैं।
यहां बता दें कि आयोजित उक्त दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से जहां सैंकड़ों खिलाड़ी सोलंगनाला पहुंचे वहीं लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर को भी प्रतियोगिता के आयोजकों ने विशेष तौर पर आमंत्रित किया था।
खिलाडियों का मनोवल बढ़ाने व उनके साथ स्की खेल का अनुभव सांझा करते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि सोलंगनाला में पहुंच कर स्की खेल से जुड़ी उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो गई।
उन्होंने कहा कि बात अगर लाहुल स्पीति की जाए तो लाहुल स्पीति में हैली स्की खेल की अपार संभावनाएं है।
घाटी की स्की ढलानों पर जहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जा सकती हैं, वहीं विंटर टूरेजम को विंटर स्पोर्ट्स नए मुकाम पर पहुंचा सकता है। उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि लाहुल के जिस्पा, त्रिलोकनाथ, सिस्सू रिज, वरबोग स्की स्लोप सहित अन्य स्थलों में स्की खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसीत किया जा सकता है,
जिसके लिए वे प्रयास रत हैं। इस अवसर पर आयोजन समीति से जगदीश जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है और 80 के दशक में स्की प्रतियोगिता में आस्ट्रीया में लोहा मनवा चुके है।
वे खिलाड़ियों का सोलंग नाला में खिलाड़ियो का मनोवल बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भोला राम ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाडी एवं परशुराम अवार्ड विजेता तेजा, ओलंपियन नानक चंद ठाकुर, परशुराम अवार्ड से सम्मानित उमा ठाकुर, अमर चंद, सुंदर, रूप सिंह नेगी, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चौहान के अलावा लाहुल से ज्ञाल्छन ठाकुर, नोरवू पांस, सुरेंद्र सहित अन्य विशेष तौर पर मौजूद रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें